दिल्ली में आसान्य मौसम ने अप्रैल के महीने में ठंड का सा एहसास करवा दिया लेकिन ये राहत कुछ ही दिनों की थी. अब एक बार फिर तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा और गर्मी का असर शुरू हो जाएगा.
दिल्लीवालों के लिए बुधवार का दिन अप्रैल का सबसे ठंडा दिन रहा. तापमान में आई गिरावट ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा. अप्रैल के महीने में बुधवार 11 सालों का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ. कल सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.
2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है.इससे पहले अप्रैल में सबसे कम तापमान 23 अप्रैल, 2016 को 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिनभर बादलों की चादर, तेज हवाओं और हल्की, छिटपुट बारिश के कारण शहर में अप्रैल के मौसम के हिसाब से असामान्य ठंड महसूस हुई. इसी वजह से लोगों को गर्मी कम महसूस हुई और कई दिनों बाद वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' बनी रही. और पढ़ेंसफदरजंग मुख्य मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 6.4 मिमी बारिश हुई, जो 4 अप्रैल, 2023 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं पालम में 0.6 मिमी, लोधी रोड में नाममात्र और सफदरजंग, रिज और आयानगर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई.तापमान की बात करें तोपालम में अधिकतम 27.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 8.3 डिग्री कम लोधी रोड में 28.0 डिग्री, सामान्य से 6.0 डिग्री कम रिज में 28.8 डिग्री, सामान्य से 6.3 डिग्री कम आयानगर में 28.0 डिग्री, सामान्य से 6.9 डिग्री कमन्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहासफदरजंग 16.8 डिग्री, सामान्य से 3.2 कम पालम 15.5 डिग्री, सामान्य से 4.5 कम लोधी रोड 16.2 डिग्री, सामान्य से 2.8 कम रिज 15.3 डिग्री, सामान्य से 4.8 कम आयानगर 16.4 डिग्री, सामान्य से 2.5 कमआईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, यह ठंड मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई है. यह वर्तमान में उत्तरी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिमी भारत में गरज और बारिश का दौर जारी है. उन्होंने कहा कि बुधवार के बाद से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6–8 डिग्री और पश्चिमी हिमालय में 8–10 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. आज से आसमान साफ रहने की उम्मीद है. Advertisement मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री और अधिकतम 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. तापमान धीरे-धीरे गर्मियों जैसी स्थिति में लौट आएगा और आसमान ज्यादातर साफ रहेगा.शहर में मौसम के अनुकूल होने के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम रहा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0–50 AQI 'अच्छा', 51–100 'संतोषजनक', 101–200 'मध्यम', 201–300 'खराब', 301–400 'बहुत खराब' और 401–500 'गंभीर' माना जाता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
April Coldest Day Temperature Drop Rainfall Weather Update IMD Western Disturbance Air Quality Safdarjung Palam Lodhi Road Pollution Control Weather Forecast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जवान दिखने की चाह में हर साल 11 लाख रुपये खर्च, महिला ने खोला राजखूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन कभी-कभी यही चाहत दबाव बन जाती है. अमेरिका में रहने वाली हिलेरी रीटर अजारेत्ती ने अपनी ऐसी ही आपबीती शेयर की है, जहां जवां और परफेक्ट दिखने की उम्मीदें उनकी लाइफस्टाइल पर भारी पड़ने लगीं.
Read more »
IAS Transfer: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्टMaharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। अभी सात दिन पहले ही राज्य भर में कई प्रमुख अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। उस कदम के बाद राज्य सरकार ने प्रशासनिक तबादलों की अपनी तेज रफ्तार जारी रखी है। राज्य सरकार ने अब 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया...
Read more »
ओडिशा में पुलिस ने जब्त की 3 करोड़ रुपये का 28 क्विंटल गांजा, पहाड़ों और जंगलों में छिपाया था जखीराओडिशा के गजपति जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 क्विंटल 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।
Read more »
पीएम मुद्रा योजना के 11 साल: 57.79 करोड़ लोन के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा किए गए वितरितपीएम मुद्रा योजना के 11 साल: 57.79 करोड़ लोन के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा किए गए वितरित
Read more »
11 अप्रैल को बुध कर रहे हैं मीन में एंट्री, इन 4 राशियों का नौकरी-प्रमोशन का सपना होगा पूरा!11 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा।
Read more »
Google Pixel 11 Series Leaks: क्या ये Upgrade Worth It है या सिर्फ Same Design?Google Pixel 11 Series को लेकर बड़े leaks सामने आ चुके हैं और इस बार excitement के साथ confusion भी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में हम बात करेंगे Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के बारे में। इस बार Google ने design में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है और Pixel 10 जैसा ही look देखने को मिल सकता है, लेकिन slimmer bezels और...
Read more »




